आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

विजेंदर से पूछताछ, रक्त का नमूना देने से किया इनकार

 
email
email
विजेंदर से पूछताछ, रक्त का नमूना देने से किया इनकार

PLAYClick to Expand & Play

चंडीगढ़: ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ड्रग तस्करी मामले में सोमवार को पंजाब पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान जांच के लिए रक्त तथा बाल के नमूने देने से इनकार कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंचकूला के निकट हरियाणा पुलिस लाइन में विजेंदर से पंजाब के पुलिस अधिकारियों का एक दल सोमवार की शाम 5.30 बजे से पूछताछ कर रहा था। यह पूछताछ लगभग साढ़े तीन घंटे तक चलती रही।

हालांकि इससे पहले विजेंदर का कहना था कि उनका ड्रग्स से कुछ लेना-देना नहीं है और वह जांच में शामिल होने के लिए किसी भी समय तैयार हैं। साथ ही उन्होंने किसी भी तरह के डोप टेस्ट के लिए भी राजी होने की बात कही थी।"

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने मोहाली के जिरकपुर कस्बे से एक एनआरआई अनूप सिंह काहलो के घर में छापा मार कर 26 किलो हेराइन बरामद की थी। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 130 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement