आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दिल्ली : चोरों ने यमुना पर बने पुल को कर दिया गायब

 
email
email
नई दिल्ली: चोरी−डकैती की कई वारदात आपने सुनी होंगी लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी दिल्ली में एक पुल ही चोरी हो गया है। यह मामला हास्यास्पद भी है और गंभीर भी…।

पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी के इलाके में पिछले कुछ साल से एक पंटून पुल रखा हुआ था और यह पुल किसी काम में नहीं आ रहा था लेकिन चोरों की इस पर नज़र पड़ गई।

चोरों ने पीडब्ल्यूडी के फर्ज़ी कागज़ात बनवाए और ठेकेदार बनकर पंटून पुल के 46 में से 13 कैप्सूल ले उड़े। लोहे के विशाल कैप्सूल भारी भरकम होते हैं और पानी में नहीं डूबते... इसके ऊपर ही पुल बनाया जाता है।

13 कैप्सूलों की कीमत 50 लाख आंकी जा रही है। यह वाक्या 16 से 19 जनवरी के बीच हुआ। चोर अपने साथ क्रेन और गैसकटर लाए थे।

आपको बता दें कि पंटून पुल एक अस्थाई पुल होता है जिसे ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाता है और ज़रूरत पूरी हो जाने पर संभाल कर रख दिया जाता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन दिनदहाड़े और फुरसत में हुई इस चोरी ने बताया है कि दिल्ली में कुछ भी चोरी हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement