आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, शृंखला बराबर

 
email
email
इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, शृंखला बराबर
बर्मिंघम: जोस बटलर के आक्रामक 32 रन की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी टी-20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हरा दिया। विश्व टी-20 चैंपियन इंग्लैंड की टीम इस जीत के साथ श्रीलंका में खिताब की रक्षा करने रवाना होगी। मौजूदा शृंखला 1-1 से बराबर रही। एक मैच बेनतीजा रहा था।

बारिश के कारण मैच 11 ओवर का कराया गया। बटलर ने नौवें ओवर में वेन परनेल की जमकर धुनाई की और 32 रन ले डाले। टी-20 क्रिकेट के इतिहास का यह दूसरा सबसे महंगा ओवर था। इससे पहले युवराज सिंह ने पहले टी-20 विश्वकप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर छह छक्के लगाकर 36 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 118 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बटलर ने सिर्फ 10 गेंद में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज क्रेग कीसवेटर ने 32 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 50 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पांच विकेट पर 90 रन ही बना सकी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement