आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

आंध्रप्रदेश में उपचुनाव : जगन और कांग्रेस में टक्कर

 
email
email
हैदराबाद: आंध्रप्रदेश की नेल्लोर लोकसभा और देशभर की 26 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। सबकी नज़र आंध्र प्रदेश पर है जहां एक लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

इन सीटों के मतदाता आज कांग्रेस से अलग होकर वाईएसआर कांग्रेस बनाने वाले जगन मोहन रेड्डी की किस्मत का फैसला करेंगे। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जगन न्यायिक हिरासत में हैं लेकिन उनके समर्थकों का मानना है कि कांग्रेस ने जानबूझकर उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया।

आंध्र प्रदेश की 18 विधानसभा में से एक तेंलगाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। उसे छोड़कर सभी जगह पर जगन की पार्टी मजबूत स्थिति में है। अगर जगन की पार्टी को जनमत मिलेगा तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले कुछ महीनों में कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार इकलौती ऐसी सरकार है जो अकेले कांग्रेस के दम पर बनी है। आज हो रहे उपचुनाव को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्या जगन अपना जादू चला पाएंगे इसका फैसला जल्द ही हो जाएगा क्योंकि इन उपचुनावों का नतीजा 15 जून को ही आ जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement