आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सोनिया निवास पर हुई हलचल तेज

 
email
email
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सोनिया निवास पर हुई हलचल तेज

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास स्थान पर सुबह से हलचल तेज़ है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कुछ केन्द्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया।

सोनिया के 10 जनपथ स्थित निवास पर उनसे मुलाकात करने वालों में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री सीपी जोशी शामिल थे। तृणमूल कांग्रेस के संप्रग से नाता तोड़ने और मुकुल रॉय सहित उसके मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद जोशी को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जोशी ने आज ही रेल मंत्रालय का कामकाज संभाला है।

सोनिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से भी मुलाकात की। चव्हाण का नाम भी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के रूप में लिया जा रहा है। कांग्रेस के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी मोहन प्रकाश भी सोनिया गांधी से मिले।

कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद, पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा और अपने राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से भी चर्चा की।

तृणमूल कांग्रेस के छह मंत्रियों के इस्तीफा दिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल के दो-तीन कांग्रेस नेताओं को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिलने की उम्मीद की जा रही है।

मंत्रिमंडल में कई ऐसे वरिष्ठ मंत्री हैं जो दो-दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं इनमें कपिल सिब्बल, बेनी प्रसाद वर्मा, सीपी जोशी, व्यालार रवि और वीरप्पा मोइली शामिल हैं। संभावित फेरबदल में इन मंत्रियों की जिम्मेदारियों को कम किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement