आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

संसद में कोयला आवंटन रिपोर्ट पर भारी हंगामा, बीजेपी ने मांगा पीएम से इस्तीफा

email
email
संसद में कोयला आवंटन रिपोर्ट पर भारी हंगामा, बीजेपी ने मांगा पीएम से इस्तीफा
नई दिल्ली: सीएजी रिपोर्ट को लेकर आज संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भारी हंगामा किया, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।  वहीं प्रधानमंत्री ने एनडीटीवी से कहा है कि वह सीएजी रिपोर्ट पर विपक्ष के साथ बहस को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह सदन में विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगे।

कोयला आवंटन के मामले पर आई सीएजी रिपोर्ट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। विपक्ष पहले ही कह चुका था कि वह इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करेगा और सीएजी की रिपोर्ट का मामला जोर-शोर से सदन में उठाया जाएगा।

दरअसल सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कोयला आवंटन में नीलामी की प्रक्रिया न अपनाये जाने से एक लाख 80 हजार करोड़ के घाटे आंकड़ा पेश किया है, जिस पर बीजेपी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है और इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Advertisement