सलमान खान के बिना अधूरा है बॉलीवुड : करीना कपूर
तीन दिन बाद 21 सितम्बर को 32 वर्ष की होने जा रही करीना कपूर ने कहा, "मैं समझती हूं कि हम सब सलमान खान के बड़े प्रशंसक हैं और वह मेरे और मेरी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के सह-अभिनेता रह चुके हैं। वास्तव में मैं इस बात से खुश हूं कि बॉलीवुड में उनके 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं, क्योंकि फिल्म उद्योग उनके बिना अधूरा है।"
अपनी नई फिल्म 'हीरोइन' के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतजार कर रही करीना कपूर ने यह बातें टेलीविजन के हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की विशेष शूटिंग के मौके पर कहीं।
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी 'हीरोइन' शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है, और इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा अर्जुन रामपाल और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women