सीरिया के मामले में रूस पर भरोसा नहीं कर सकता अमेरिका : मैक्केन
साथ ही मैक्केन ने ओबामा पर आरोप लगाया कि नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनावों से पहले वह कड़े फैसले नहीं लेंगे।
लंबे समय से ओबामा की विदेश नीति के आलोचक रहे मैक्केन ने कई अवसरों पर कुछ नहीं कहा जिसकी वजह से उनकी आलोचना भी हुई।
वैश्विक घटनाक्रम पर सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के शीर्ष रिपब्लिकन मैक्केन की राय पर चुनावी वर्ष में रिपब्लिकन सांसदों के बीच चर्चा भी होती है।
‘‘फॉक्स न्यूज संडे’’ से मैक्केन ने कहा ‘‘इस प्रशासन की निर्जीव विदेश नीति की वजह से अमेरिकी नेतृत्व अलग थलग पड़ गया है।’’ उन्होंने कहा ‘‘आप निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक राष्ट्रपति इन मुद्दों पर कुछ नहीं करना चाहते। निश्चित रूप से अमेरिका अब तक जिन मूल्यों पर भरोसा करता था और जिनके लिए आवाज उठाता था, यह उससे विचलन है।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni