आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

एफडीआई विरोध का सामना करने में सक्षम : कांग्रेस

 
email
email
एफडीआई विरोध का सामना करने में सक्षम : कांग्रेस
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने बुधवार को कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर सरकार समय पर आने पर बाधाओं को पार कर लेगी। संसद का शीतकालीन सत्र 22 नवम्बर से शुरू होने को है।

सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, "जब समय आ जाएगा तो हम बाधाओं को पार कर लेंगे।" विरोधी पार्टियों ने इस मुद्दे पर विरोध करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा, "संसद का सत्र अभी शुरू नहीं हुआ है। संसद में विभिन्न पार्टियों के नेताओं की मुलाकात होनी बाकी है। लेकिन जब चुनौती सामने आ जाएगी, तो हम उसका मुकाबला कर लेंगे।"

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पार्टी संसद में किसी भी बहस से नहीं डरती है। सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, "हम संसद में किसी भी बहस से नहीं डरते हैं।"

उन्होंने कहा कि पार्टी ने एफडीआई का मुद्दा लोकहित में चुना है और इस विषय पर हर गलतफहमी को दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा, "लेकिन हम कार्रवाई में बाधा और छुपे हुए इरादों के साथ बहस नहीं करना चाहते हैं।"

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement