सिंह-चंद्रा की आवाज के नमूने के लिए अदालत का रुख करेगी सीबीआई
सूत्रों ने कहा कि सिंह और संजय ने अब तक अपनी आवाज के नमूने नहीं दिए हैं जिसकी वजह से सीबीआई को अदालत की शरण लेनी पड़ रही है ताकि जो ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है उससे उनकी आवाज मिलाकर देखी जा सके।
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को जांच के लिए सीडी भेज दी है लेकिन उसे सिंह और संजय की आवाज के नमूने नहीं दिए जा सके हैं जिससे सीडी की आवाज के साथ उनकी आवाज को मिलाकर देखा जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने सीबीआई से इस बात की पुष्टि की है कि बातचीत में कोई काट-छांट नहीं की गई है और संभवत: बातचीत किसी कमरे में हुई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं जिससे यह साबित हो सके कि इससे सीबीआई के केस पर कोई असर पड़ा है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni