छत्तीसगढ़ में 19 नक्सली ढेर, दो गिरफ्त में, अग्निवेश ने मुठभेड़ पर उठाए सवाल
बासुगोडा में रात 12;30 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ सुबह खत्म हुई। सीआरपीएफ की दो टीमों ने अलग-अलग मोर्चों से नक्सलियों को घेरकर इस मुठभेड़ को अंजाम दिया।
मुठभेड़ में सीआरपीएफ के छह जवान भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नक्सलियों के गढ़ समझे जाने वाले सिलगर के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। गुरुवार रात सीआरपीएफ के 300 जवानों और राज्य पुलिसकर्मियों ने तीन तरफ से संयुक्त कार्रवाई शुरू की।
राज्य के नक्सल मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने बताया कि पुलिस बल ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए कम से कम 19 नक्सलियों के शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान अभी जारी है और यह संख्या अभी बढ़ सकती है। नक्सलियों के प्रभाव वाले छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सुरक्षा एजेंसियों की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni