आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

छेत्री को मिली ओलिंपिक के लिए हॉकी टीम की कमान

 
email
email
नई दिल्ली: गोलकीपर भरत छेत्री को लंदन ओलिंपिक के लिए सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान सौंप दी गई है।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने ओलिंपिक के लिए 16 सदस्यीय टीम और दो स्टैंडबाई खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। सरवनजीत सिंह और कोथाजीत सिंह को स्टैंडबाई में रखा गया है।
 
आठ बार की चैम्पियन भारतीय टीम को ओलिंपिक के लिए ग्रुप-बी में जर्मनी, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और बेल्जियम के साथ रखा गया है।

ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, स्पेन, पाकिस्तान, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है।

भारत का पहला मैच 30 जुलाई को नीदरलैंड्स के साथ होना है। इसके बाद उसे एक अगस्त को न्यूजीलैंड, तीन अगस्त को ओलिंपिक चैम्पियन जर्मनी, चार अगस्त को कोरिया और सात अगस्त को बेल्जियम के साथ खेलना है।

भारतीय टीम ओलिंपिक से पहले फ्रांस और स्पेन के दौरे पर जा रही है, जहां वह अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद वह वहीं से सीधे लंदन पहुंचेगी।

ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : भरत छेत्री (कप्तान), पीआर श्रीजेश

डिफेंडर : वीआर रघुनाथ, इग्नेस टिर्की, संदीप सिंह

मिडफील्डर : सरदार सिंह (उपकप्तान), गुरबाज सिंह, बीरेंद्र लाकरा, मनप्रीत सिंह

फॉरवर्ड : एसवी सुनील, गुरविंदर सिंह चांडी, शिवेंद्र सिंह, दानिश मुज्तबा, तुषार खांडेकर, धर्मवीर सिंह और एसके उथप्पा।

स्टैंडबाई : सरवनजीत सिंह और कोथाजीत सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement