संयुक्त राष्ट्र में श्रीलंका के खिलाफ वोट कर सकता है भारत, चीन करेगा समर्थन
नई दिल्ली इस बात से सहमत है कि द्वीप के उत्तर पूर्वी हिस्से में विस्थापितों के पुनर्वास का काम कुछ हद तक हुआ है, लेकिन श्रीलंका राष्ट्रीय सामंजस्य के मामले में गंभीर नहीं दिख रहा है।
इधर, नव निर्वाचित चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रीलंका के प्रति अपने समर्थन की पेशकश करते हुए संयुक्त राष्ट्र मावाधिकार परिषद में देश के खिलाफ अमेरिका समर्थित प्रस्ताव की मुखालफत का संकेत दिया।
शी ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजपक्षे से फोन पर कहा कि श्रीलंका की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा का चीन समर्थन करता है और आगे भी सहयोग बरकरार रखेगा।
चीन ने श्रीलंका का पिछले साल भी समर्थन किया था, जब देश में तीन दशक के लंबे गृहयुद्ध के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर अमेरिका इसी तरह का प्रस्ताव लाया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun