चाइना मास्टर्स : चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में, कश्यप हारे
लंदन ओलिम्पिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाले कश्यप को भारत के ही गुरुसाई ने हराया। इसके अलावा तरुण कोना तथा अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी को भी हार मिली है।
गुरुवार को महिलाओं की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रासेर्तसुक को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 10-21, 21-7, 21-19 से पराजित किया।
अगले दौर में विश्व की 24वीं वरीय खिलाड़ी सिंधु का सामना चीन की ली जुईरेई से होगा। पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सौरभ ने चीनी ताइपे के जेन हाओ सू को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-16 से शिकस्त दी।
जयराम ने सिंगापुर के जी लियांग डेरेक वोंग को 21-17, 21-9 से हराया। यह मुकाबला 36 मिनट तक चला। गुरूसाई दत्त ने दूसरे दौर के मुकाबले में हमवतन कश्यप को 16-21, 21-18, 21-4 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटे और छह मिनट तक चला।
कोना और पोनप्पा की जोड़ी मिश्रित युगल के पहले दौर में हार गई। मलेशिया के जियान गुओ ओंग और यिन लू लिम की जोड़ी ने कोना और पोनप्पा की जोड़ी को 28 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-14 से पराजित किया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni