भारत-पाकिस्तान वार्ता को चीन का आग्रह
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीनी विदेश विभाग के प्रवक्ता होंग लेई ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दोनों देशों के पड़ोसी और मित्र होने के नाते चीन को आशा है कि भारत और पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करेंगे।
पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया कि रविवार को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार करके गोलीबारी की, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
भारत ने इस आरोप का खंडन किया है। उसने कहा है कि नियंत्रण रेखा के पास पहले पाकिस्तान की ओर से भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे गए थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
