श्रीलंका के साथ करीबी रिश्ता चाहता है चीन
चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वू बांगगुआओ इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष चमल राजपक्षा से इन सभी मुद्दों पर बात की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वू के हवाले से लिखा है कि दोनों देशों को अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहिए। साथ ही वू ने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास बढ़ाने की भी बात कही।
वू ने कहा कि चीन हर हाल में श्रीलंका के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है। वह चाहता है कि श्रीलंका उसके आयात में साझीदार बने। राजपक्षा ने कहा कि चीन तेजी से विकास कर रहा है और यह बात श्रीलंका के लिए काफी फायदेमंद है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona