उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, उफनती नदियों में 31 लोग बहे
भारी बारिश के कारण भागीरथी नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। यहां कई पुल बह गए हैं और प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित करते हुए आईटीबीपी को राहत कार्यों के लिए बुलाया है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को बादल फटने से गंगोत्री नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा बह गया। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में भेज दिया गया है। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के रास्ते बंद हैं और यात्रा को रोक दिया गया है। गंगोत्री पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni