गुजरात से बदतर हैं महाराष्ट्र के मुसलमान : मदनी
गुजरात दंगों के बाद तमाम संस्थानों, लोगों ने मोदी का विरोध किया, मैं उनमें से एक था। मदनी ने एक बार फिर गुजरात के विकास की बात कही, लेकिन उन्होंने कहा कि विकास हो मगर न्याय न हो तो सब बेकार है। ऐसे में विकास दूसरे-तीसरे दर्जे की बात हो जाता है।
मदनी ने कहा कि गुजरात से ज्यादा महाराष्ट्र में मुसलमानों की स्थिति खराब है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र की जेलों में गुजरात से ज्यादा निर्दोष मुसलमान कैदी हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की सोच में बदलाव आ रहा है। उनका कहना है कि इस पूरे बयान को दंगों के परिप्रेक्ष्य से न देखा जाए।
उन्होंने कहा कि गुजरात के मुसलमानों के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। आखिर वह किनका साथ दें। अन्य दल भी दूध के धुले नहीं हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni