आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

जयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से, 2014 के चुनावों पर ज्यादा ध्यान

 
email
email
जयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से, 2014 के चुनावों पर ज्यादा ध्यान
जयपुर: जयपुर में आज से कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू हो रहा है। 20 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी के इस रणनीतिक सत्र के दौरान आम चुनाव, संगठन की मजबूती, विदेश मामले और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

चिंतन शिविर के पहले दो दिन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की शुरुआत करेंगी और 20 जनवरी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव राहुल गांधी सत्र को संबोधित करेंगे। शिविर के आखिर में इस वर्ष नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2014 के लोकसभा चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए गुलाबी शहर जयपुर को खूब सजाया गया है। पार्टी के आला नेताओं के आने से पहले शहर की सड़कों को दुरस्त कर दिया गया है और साफ-सफाई की जा रही है।

देशभर से जुटने वाले नेताओं की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। शिविर के आसपास के इलाकों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इंतजामों पर किए जा रहे खर्च के बारे में राज्य सरकार ने कहा है कि इसका पूरा खर्च कांग्रेस पार्टी की ओर से वहन किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement