आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी कांग्रेस : मुलायम

 
email
email
दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी कांग्रेस : मुलायम
लखनऊ: केन्द्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि जनता कांग्रेस से उब गई है, इसलिए अब यह दल दोबारा सत्ता में आने वाला नहीं है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘जनता कांग्रेस से उब गयी है। उसने जनहित का कोई कार्य नहीं किया है। उसने जनता से किये गये वादे नहीं निभाए हैं, इसलिये वह अब सत्ता में आने वाली नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज नहीं हो पाएगी।

यादव ने कहा ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में हर सूबे में क्षेत्रीय पार्टियां जीत दर्ज करके राष्ट्रीय राजनीति करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश के बराबर है और इस राज्य के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने से सपा का कद बढ़ा है। लिहाजा भविष्य की राजनीति को देखते हुए सभी की निगाहें सपा पर हैं।

यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अब वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को कम से कम 80 सीटें जितानी होंगी। अगर ऐसा हुआ तो केन्द्र में सपा के बगैर सरकार नहीं बन पाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement