पृथक तेलंगाना पर टाल-मटोल छोड़ संसद में प्रस्ताव लाए सरकार : भाजपा
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि संप्रग सरकार पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा करने के तुरंत बाद उससे पीछे हट गई और उसके इस ढुल-मुल रुख के कारण ही आज यह समस्या इतनी उलझ गई है।
उन्होंने कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा से पीछे हट जाने के बाद से सरकार तीन सर्वदलीय बैठकें कर चुकी है, जो बेनतीजा रहीं। आज की बैठक में भी कोई फैसला नहीं किया गया।
जावडेकर ने कहा कि सरकार फरवरी में होने वाले संसद के आगामी सत्र में पृथक तेलंगाना राज्य के गठन करने का प्रस्ताव लाए और भाजपा उसका समर्थन करेगी।
आज की सर्वदलीय बैठक के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने ऐलान किया कि तेलंगाना मुद्दे पर बहुप्रतीक्षित फैसला महीनेभर में किया जाएगा।
शिन्दे ने कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश की आठ राजनीतिक पार्टियों के साथ आज बैठक की और सभी का नजरिया जाना। पार्टियों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि तेलंगाना मुद्दे पर फैसला जल्द से जल्द किया जाएगा।
कांग्रेस, भाजपा, टीआरएस, माकपा, भाकपा, तेदेपा, एमआईएम और वाईएसआर कांग्रेस के दो-दो प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena