राहुल गांधी ने पदाधिकारियों से कहा, ईमानदारी बरतें
बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी ने फंडिंग पर एक कमेटी बनाई है। अंबिका सोनी इस कमेटी की प्रमुख होंगी। चुनाव सुधार पर भी एक कमेटी बनाई गई है।
इस बैठक में 18 पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने भी इस बैठक को संबोधित किया। बैठक में राहुल ने पदाधिकारियों ने ईमानदारी बरतने की बात कही।
बैठक में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक व्यक्ति के पास एक पद होना चाहिए।
गौरतलब है कि राहुल गांधी को हाल ही में जयपुर में संपन्न चिंतन शिविर में 19 जनवरी को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने 23 जनवरी को पार्टी के महासचिवों और पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play