आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

भाजपा में राष्ट्रीय भूमिका की जमीन तैयार करते नजर आए मोदी

 
email
email
भाजपा में राष्ट्रीय भूमिका की जमीन तैयार करते नजर आए मोदी

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी दिन रविवार को जहां अन्य नेताओं ने पार्टी एकता, अनुशासन तथा साफ-सुथरी छवि पर पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान केंद्रित किया वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी में अपनी राष्ट्रीय छवि का आधार मजबूत करते नजर आए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी दिन मोदी द्वारा दिए गए भाषण की भाजपा नेताओं ने खूब सराहना की। उल्लेखनीय है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा मोदी को 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बनाए जाने की बात की जाती रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोदी की प्रशंसा की लेकिन आडवाणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की।

मोदी ने रविवार को कांग्रेस, केंद्र सरकार और नेहरू-गांधी परिवार पर सीधे हमले किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हित को ध्यान में नहीं रख रही है और कांग्रेस पार्टी ने कभी राष्ट्र के विकास की कोशिश नहीं की, बल्कि इसने हमेशा 'एक परिवार' के हितों को तवज्जो दिया।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार समझे जा रहे मोदी ने कहा, "आज जबकि बहुत से देश विकास के लिए कोशिश कर रहे हैं, भारत सभी संभावनाओं के बावजूद पीछे है। क्यों? क्योंकि वे (कांग्रेस) नहीं चाहते कि देश का विकास हो।"

किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा, "देश के लिए बलिदान देने के बजाय एक परिवार के लिए बलिदान करना कांग्रेस की परंपरा है।"

मोदी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) दल के नेता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'नाइट वाचमैन' तक कह डाला। मोदी ने कहा, "उन्होंने (सोनिया-राहुल) मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर वास्तव में एक चौकीदार नियुक्त किया है।"

मोदी ने आगे कहा, "देश को कांग्रेस शासन से मुक्त कराना राष्ट्रभक्ति होगी। यह उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है, जितनी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने निभाई थी।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस देश में दीमक की तरह फैल गई है। इससे उबरना मुश्किल है। इसका केवल एक ही इलाज है और वह है भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का पसीना।"

इधर, मोदी के हमलों से चोट खाई हुई कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस को दीमक बताने के जवाब में पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी को 'सांप' बताया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र से कांग्रेस को बाहर करने का आह्वान करते हुए मोदी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री प्रत्याशी के रूप में खुद को प्रोजेक्ट करते नजर आए।

मोदी ने कहा, "वह कौन होगा? असली सवाल यह है। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन नहीं होगा।"

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement