कांग्रेस पीएम के साथ, लगाई आर्थिक सुधारों पर मुहर
उधर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी का मानना था कि बीजेपी में प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की रणनीति चल रही है और उसकी भूमिका पूरी तरह नकारात्मक है।
वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सुधारों के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिन सुधारों से आम आदमी को तकलीफ हो वह उसे कतई मंजूर नहीं है।
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बैठक में कहा कि दुनियाभर में जो आर्थिक मंदी का दौर है, उससे हमारा देश प्रभावित न हो, इसके लिए हमने जरूरी कदम उठाए हैं। हम अपनी नीतियों के कारण ही अब तक उस प्रभाव से बचे हुए हैं। रुपये की कीमत जिस तरह से घट रही थी, उसके लिए उचित कदम उठाना जरूरी था।
उन्होंने कहा कि देश में बाहर से पैसा आएगा तो रुपये की कीमत बढ़ेगी, हमारा उत्पादन बढ़ेगा तो महंगाई कम होगी और सब्सिडी का बोझ कम करना भी बेहद जरूरी था। सभी कदम गरीबों को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं, उनके लिए योजनाएं तभी पूरी हो सकती हैं, जबकि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक हो।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni