किरण बेदी की टिप्पणी पर विवाद, महिला आयोग ने माफी मांगने को कहा
दरअसल, यह विवाद उस वक्त पैदा हुआ, जब पूर्व आईपीएस अधिकारी ने मीडिया पर संप्रग के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को नजरअंदाज करने और इस बारे में भंग हो चुकी ‘टीम अन्ना’ की ओर से साक्ष्य दिए जाने के बावजूद कवरेज नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
किरण ने कहा था, ‘मीडिया ने इन आरोपों पर एक बार भी चर्चा नहीं की। जरा खुद से पूछिए। बलात्कार की किसी छोटी सी घटना पर या निचले स्तर के पुलिस अधिकारी की संलिप्तता वाले यौन उत्पीड़न पर आप किस तरह से चर्चा करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘15 मंत्रियों के खिलाफ प्रशांत भूषण और अरविंद केजरीवाल ने साक्ष्य दिया था लेकिन मीडिया में आपमें से किसी ने इस मुद्दे पर न तो कोई बहस कराई गई न ही चर्चा।’
किरण ने योग गुरू रामदेव के अनशन से इतर कहा, ‘मुझे बताइए जरा, आपने ऐसा क्यों नहीं किया? क्या आपको उनसे डर लगता है?’ बेदी की टिप्पणी को ‘कष्टप्रद’ बताते हुए आयोग की सदस्य निर्मला सांतम प्रभावल्कर ने कहा कि आयोग टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें सोमवार को नोटिस भेजेगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
