आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दंपति ने नवजात बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंका, गिरफ्तार

 
email
email
अगरतला: त्रिपुरा में पुलिस ने शनिवार को एक दंपति को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी नवजात बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, क्योंकि गरीबी के कारण यह दंपति बेटी नहीं चाहता था।

अगरतला से 55 किलोमीटर दूर तेलियामुरा कस्बे में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमनकमिर्यों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर आर्चश्चर्यजनक ढंग से बच्ची को जीवित बचा लिया और निकटवर्ती अस्पताल ले गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि एक दिहाड़ी मजदूर निताई सिंघा (48) ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह और उसकी पत्नी ने जानबूझकर अपनी नवजात बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, क्योंकि वे बेटी नहीं चाहते थे। प्रवक्ता ने कहा, निताई और उसकी पत्नी सीमा के दो नाबालिग बेटे हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक और बेटा चाहते थे, लेकिन जब बच्ची पैदा हुई तो उसे मारने का फैसला लिया। गिरफ्तारी के बाद दंपति को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने पति-पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement