आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

न्यायालय ने भूपति, बोपन्ना पर लगे प्रतिबंध पर रोक लगाई

 
email
email
न्यायालय ने भूपति, बोपन्ना पर लगे प्रतिबंध पर रोक लगाई
बेंगलुरू: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) द्वारा टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के खिलाफ लगाए प्रतिबंध पर शनिवार को रोक लगा दी। एआईटीए ने 15 सितम्बर को दोनों खिलाड़ियों पर जून 2014 तक देश का प्रतिनिधित्व करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

न्यायमूर्ति मोहन शांतानागौडार ने प्रतिबंध के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए टेनिस संघ और केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किया। भूपति एवं बोपन्ना ने इस प्रतिबंध को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दोनों खिलाड़ियों पर यह प्रतिबंध हाल में सम्पन्न हुए लंदन ओलिंपिक में लिएंडर पेस के साथ खेलने से इनकार करने के कारण लगाया गया है।

भूपति के वकील आदित्य सोंधी ने कहा, "न्यायाधीश ने हमारी याचिका के बाद प्रतिबंध पर अंतरिम आदेश के तहत रोक लगा दी क्योंकि टेनिस संघ ने निर्णय से पहले भूपति एवं बोपन्ना का न तो पक्ष सुना और न ही कोई नोटिस दी।"

सोंधी ने कहा, "टेनिस संघ की तरफ से इस बात का भी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया कि दोनों को डेविस कप एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक के मुकाबलों में भारतीय टीम से क्यों हटाया गया।" सोंधी ने कहा कि संघ ने दोनों खिलाड़ियों को पेस के साथ खेलने से इनकार करने के विषय में स्पष्टीकरण देने का भी समय नहीं दिया।

दोनों खिलाड़ियों को प्रतिबंध के विषय में मीडिया से जानकारी मिली क्योंकि संघ ने अपना आदेश आधिकारिक तौर पर नहीं भेजा।
भूपति के पिता कृष्णा भूपति ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए कुछ टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement