क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ब्रेट ली की तारीफों के पुल बांधे
सदरलैंड ने कहा कि विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज और गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ के रूप में ब्रेट ली का रिकॉर्ड शानदार है और यह उनकी क्षमता को भी दर्शाता है। लेकिन चोटों के बाद बार-बार वापसी करने की उनकी क्षमता भी काफी प्रभावशाली है।
उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक उसकी विरासत का सबसे अहम हिस्सा यह है कि ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के युवाओं को क्रिकेट खेलने और तेज गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित किया। ब्रेट ली ने 13 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni