गाजियाबाद में क्रिकेटर अजय त्यागी की गोली मारकर हत्या
गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में गुरूवार शाम को अज्ञात लोगों ने उस समय त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह मैदान से घर से लौट रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि त्यागी आयुध फैक्ट्री में कार्यरत थे। कल शाम को फैक्ट्री परिसर स्थित मैदान से घर लौट रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अज्ञात लोग उन पर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।
कुमार ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई गिफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीमें हत्या में शामिल लोगों की तलाश में लगाई गई हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni