कच्चे तेल की कीमत 107.63 डॉलर प्रति बैरल
पिछले कारोबारी दिवस 9 नवम्बर को यह 106.09 डॉलर प्रति बैरल थी। इस तरह मूल्य में 1.54 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि रही।
रुपये के संदर्भ में भी यह कीमत 12 नवम्बर को बढ़कर 5,912.12 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गई, जो 9 नवम्बर को 5,764.93 रुपये स्तर पर थी।
कीमत में वृद्धि का कारण डॉलर के संदर्भ में कीमत में वृद्धि और रुपये का अवमूल्यन रहा। रुपये/डॉलर की विनिमय दर 12 नवम्बर को 54.93 रुपये/डॉलर रही, जो 9 नवम्बर को 54.34 रुपये/डॉलर थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
