कॉमनवेल्थ घोटाला : कलमाडी, अन्य के खिलाफ 4 फरवरी को होंगे आरोप तय
सीबीआई की विशेष न्यायाधीश रविन्दर कौर ने आरोप तय करने की तारीख आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी आदेश देने से पहले उन्हें मामले के सभी दस्तावेजों का अध्ययन करने के लिए और समय चाहिए। विशेष न्यायाधीश ने इस अदालत का प्रभार 2 जनवरी को संभाला।
उनके पूर्ववर्ती न्यायाधीश ने आरोप तय करने का आदेश दिया था, लेकिन उनका तबादला हो गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप औपचारिक रूप से तय करने के लिए आज की तारीख तय की गई थी। अदालत ने 21 दिसंबर, 2012 को कलमाडी, आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट सहित नौ अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप तय करने के आदेश दिए थे। धोखाधड़ी और साजिश रचने के अलावा आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के तहत जालसाजी तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत भी आरोप तय किए जाएंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni