दारा सिंह के ठीक होने की ‘बहुत कम उम्मीद’ : डॉक्टर
डॉक्टरों ने आज इस बात की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 84 वर्षीय अभिनेता को सात जुलाई को आपातकालीन स्थिति में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था और तभी से वह आईसीयू में हैं।
कोकिलाबेन अस्पताल के सीओओ डाक्टर राम नारायण ने कहा, हमने एमआरआई किया है और इससे पता चला है कि मस्तिष्क को ऑक्सीजन की कम आपूर्ति के कारण मस्तिष्क को काफी क्षति पहुंची है ।
उन्होंने कहा, इस बात की बहुत कम संभावना है कि वह ठीक हो पाएं। उनके सचेत होने की संभावना भी कम है। ऐसी कोई दवा नहीं है जिससे मस्तिष्क को हुई क्षति को ठीक किया जा सके..यदि कोई चमत्कार हो तभी हो सकता है। वह कोमा में जा सकते हैं। राष्ट्रमंडल कुश्ती विजेता दारा सिंह पचास के दशक में फिल्म उद्योग में आए थे और ‘किंगकांग’ तथा ‘फौलाद’ में जोरदार भूमिका के लिए चर्चित रहे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni