डेविस कप : भारतीय युवाओं ने किया निराश, कोरिया 2-0 से आगे
आरके खन्ना स्टेडियम में खेले गए पहले एकल मुकाबले में जहां भारत के रंजीत विराली मुरुगेसन ने मेहमान खिलाड़ी के सामने आसानी से घुटने टेक दिए वहीं दूसरे मुकाबले में विजयंत मलिक ने अच्छा संघर्ष किया।
रंजीत को दक्षिण कोरिया के मिन हयोक चो ने पराजित किया। रंजीत को 1-6, 0-6, 1-6 से हार मिली। रंजीत और मिन के बीच 83 मिनट तक भिड़ंत चली।
सोमदेव देवबर्मन के नेतृत्व में आठ सीनियर खिलाड़ियों द्वारा कोरिया के खिलाफ खेलने से इंकार किए जाने के बाद रंजीत सहित कई नए खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन रंजीत इस मौके को भुना नहीं सके।
दिन के दूसरे एकल मुकाबले में विजयंत मलिक ने सुक योंग जेयोंग के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया लेकिन वह भी 4-6, 5-7, 0-2 से हार गए। बाएं पैर में दर्द के कारण विजयंत यह मुकाबला पूरा नहीं कर सके लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने भविष्य के प्रति एक नई उम्मीद जगाई।
अब भारत को युगल और उलट एकल मुकाबलों के माध्यम से वापसी की उम्मीद है। युगल में लिएंडर पेस खेलेंगे, जो भारतीय टीम में एकमात्र सीनियर खिलाड़ी हैं।
पेस युवा खिलाड़ी पूरब राजा के साथ युगल मुकाबलों में भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे।
महेश भूपति, रोहन बोपन्ना और युकी भाम्बरी जैसे खिलाड़ियों द्वारा अपनी मांगे नहीं माने जाने के अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कोरिया के खिलाफ बिल्कुल नई टीम उतारने का फैसला किया।
युगल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा, जबकि उलट एकल मुकाबले रविवार को होंगे। इसमें रंजीत का सामना जेयोंग से होगा जबकि मलिक मिन से भिड़ेंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena