डेविस कप : युकी और सनम जीते, भारत ने किया क्लीनस्वीप
युकी ने मुकाबले के तीसरे और अंतिम दिन कड़ी धूप में पहले उलट एकल में नीरस शुरुआत से उबरते हुए जोस स्टैथम को दो घंटे 41 मिनट में 2-6, 7-5, 7-6 से पराजित किया।
सनम को अंतिम मैच तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने दूसरे उलट एकल में दबदबा बनाते हुए आर्टेम सिताक के खिलाफ एक घंटे 17 मिनट में 6-4, 6-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में सनम सिंह एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सीधे सेटों वाली जीत दर्ज की। पहले दो दिन मिली तीन जीत से भारत ने 2013 में होने वाले ग्रुप एक के मुकाबलों में स्थान सुनिश्चित कर लिया था। न्यूजीलैंड को अब ग्रुप एक में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अगले महीने चीनी ताइपे से भिड़ना होगा।
उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2005 में हुए मुकाबले के बाद यह पहली बार है, जब भारत ने डेविस कप में प्रतिद्वंद्वी टीम को सभी मैचों में हराया। भारत के युवा खिलाड़ियों को अपने अच्छे प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिल गया है, क्योंकि एआईटीए ने कहा है कि वह तब तक इसी टीम के साथ बरकरार रहेगा, जब तक भारत एशिया ओसनिया ग्रुप चरण में भाग लेगा।
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के नाम पर करीब दो वर्षों तक चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा और ऐसे में ये युवा खिलाड़ी डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सनम को पहले सेट में कई बार परेशानी हुई, लेकिन हर बार इस भारतीय खिलाड़ी ने खुद को इससे बाहर निकाल लिया। उनके शॉट में पैनापन था और वह कोर्ट पर भी चपल लगे।
दोनों खिलाड़ी जब पहले सेट में 3-3 से बराबरी पर थे, तब सिताक के डबल फॉल्ट से सनम आगे हो गए। भारतीय खिलाड़ी इस बढ़त को गंवा सकता था, लेकिन तीन ब्रेकप्वाइंट बचाने से वह सेट अपने नाम करने में सफल रहा। दूसरे सेट में पूरी तरह से सनम का दबदबा रहा। युकी के लिये इससे पहले वापसी करने वाली दूसरी जीत थी।
उन्होंने पहले शुरुआती एकल में दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की थी। आज की जीत के अंत में उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव का भी सामना करना पड़ा। कई बार वह बढ़त पर थे, लेकिन इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। दूसरे सेट के 12वें गेम में वह तीन ब्रेक प्वाइंट से आगे थे और दो और अंक जुटाकर उन्होंने 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। वह अंतिम सेट के पहले मैच प्वाइंट का फायदा नहीं उठा पाए।
टाईब्रेकर में वह 5-0 से आगे थे, लेकिन स्टैथम ने लगातार पांच अंक जुटाकर इसे 5-5 से बराबर कर दिया। युकी कोर्ट पर थोड़े धीमे दिखे और अपनी पहली सर्विस पर जूझ रहे थे। दो डबल फॉल्ट करने और फॉरहैंड को नेट पर गिराने के बाद उन्हें पहले गेम में ब्रेकप्वाइंट का सामना करना पड़ा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni