डेविस कप : युकी भांबरी ने पहला एकल जीता
Bhasha,
Last Updated: सितम्बर 14, 2012 04:35 PM IST
Tweet
बारिश के कारण 90 मिनट की देरी के बाद मैच जब शुरू हुआ, ब भी मौसम उदासीन ही था और युकी का भाग्य भी इससे बेहतर नहीं दिख रहा था, क्योंकि वह दो सेट से पिछड़ने के बाद हार की कगार पर ही थे। हालांकि इस भारतीय ने नाटकीय ढंग से वापसी की और सीएलटीए टेनिस स्टेडियम में तीन घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 3-6, 0-6, 6-2, 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की। अब विष्णु वर्धन दूसरे एकल मैच में न्यूजीलैंड के नंबर एक खिलाड़ी जोस स्टैथम से भिड़ेंगे।
युकी शुरू में पूरी तरह से टूटे हुए दिख रहे थे, लेकिन इस 20 वर्षीय युवा ने दूसरे सेट में हारने के बाद अचानक वापसी की। इस भारतीय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को लंबी रैली में उलझाकर गेम की तेजी को धीमा किया। इससे उनकी सर्विस में पैनापन वापस आ गया और गलतियां भी कम हुईं।
सबसे महत्वपूर्ण रहा कि युकी ने टर्नर से लय छीन ली। दर्शकों के उत्साह के सामने टर्नर का धैर्य भी जवाब दे गया। लगातार पांचवें और सातवें ब्रेक प्वाइंट से युकी ने 5-2 की बढ़त बना ली थी और तीसरे सेट के अगले गेम में उन्होंने ब्रेकप्वाइंट बचा लिया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
First Published:
सितम्बर 14, 2012 04:33 PM IST
