आईपीएल के साथ डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध रद्द
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन ने डेक्कन चार्जर्स के साथ अनुबंध खत्म करने का फैसला अन्य सदस्यों के साथ सलाह-मशविरे के बाद किया। आगे के कदम के लिए बीसीसीआई कार्यकारी समिति की बैठक होगी।
इस बीच, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि नई आईपीएल टीम के लिए ताजा टेंडर जारी किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा, शासकीय परिषद की बैठक में इस विकल्प पर विचार-विमर्श किया जाएगा, क्योंकि हम चाहते हैं कि आईपीएल के अगले संस्करण में नौ टीमें भाग लें।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni