आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दिल्ली गैंगरेप : आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित तौर पर लगाई फांसी

 
email
email
दिल्ली गैंगरेप : आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित तौर पर लगाई फांसी

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: देश को झकझोर देने वाले दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह का शव सोमवार की सुबह तिहाड़ जेल के उसके सेल में  फंदे से लटका मिला।

तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक आरोपी राम सिंह ने आज सुबह 5 बजे तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। जेल नंबर 3 में राम सिंह बंद था। कहा जा रहा है कि इसने जेल में लगी ग्रिल में अपनी शर्ट और दरी का फंदा बना कर जान दे दी।

राम सिंह की आज कोर्ट में पेशी थी। यहां तिहाड़ जेल प्रशासन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जिस जेल नंबर 3 में राम सिहं को रखा गया था वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

16 दिसंबर की रात चलती बस में गैंगरेप के मामले में कुल 6 लोग आरोपी हैं। इनमें बस चलाने वाला राम सिंह मुख्य आरोपी था।  उसके शव का दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय में पोस्टमॉर्टम होगा। राम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिहाड़ से ले जाया गया है।

इस मसले पर गृहराज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी की आत्महत्या के इस मामले में तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारी जांच का आदेश जारी कर चुके हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह सेल में अकेला नहीं था। वहां अन्य कैदी भी थे और एक गार्ड भी तैनात था, लेकिन किसी को भी इस बारे में पता नहीं चला। सुबह करीब पांच बजे वह लटका पाया गया।’’

अधिकारी ने कहा कि सिंह का व्यवहार काफी हिंसक था और उसका मूड बार-बार और अचानक बदलता रहता था। उसमें आत्महत्या की प्रवृत्ति भी थी। उन्होंने कहा कि इसी आशंका के चलते उस पर नजर रखी जा रही थी।

सिंह को नियमित सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष पेश किया जाना था। घटना के प्रकाश में आते ही उसे तत्काल जेल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 16 दिसंबर की घटना के बाद उसे जल्द ही आरके पुरम स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था।

सूत्र बता रहे हैं कि जेल में इस केस से जुड़े लोगों पर निगरानी रखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। इन खास इंतजामों में तमिलनाडु पुलिस के जवानों की तैनाती के अलावा जेल अधिकारियों के कुछ खास कैदियों को भी सेल में रखा गया था। कहा जा रहा है कि इनकी तैनाती इसलिए की गई थी कि कहीं कोई आत्महत्या न कर ले।

गौरतलब है कि आज राम सिंह की साकेत कोर्ट में पेशी थी। राम सिंह की खुदकुशी के बाद उसके वकील वीके आनंद ने तमाम सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रोज दिन में कई घंटे उससे बात होती थी। वह केस की प्रगति से काफी खुश था। वकील का कहना है कि वह अब खुश था। उसकी मानसिक स्थिति काफी स्थिर थी, वह किसी तनाव में नहीं था। वह खुदकुशी नहीं कर सकता था। उनके वकील का कहना है कि वह शर्ट से कैसे फांसी लगा सकता है। उन्होंने कहा कि अब बाकी आरोपियों की सुरक्षा पर खतरा है। उनका कहना है कि वह इस मामले को यहां से ट्रांसफर करने की अपील करेंगे।

इस मामले की जांच मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट करेंगे। वहीं, कानून के जानकार वकील माजिद मेनन का कहना है कि इस खुदक़ुशी से ट्रायल पर असर नहीं पड़ेगा।

राम सिंह पर क्या थे आरोप  -:
1. बलात्कार और बलात्कार की साजिश का
2. दूसरे आरोपियों को बलात्कार के लिए उकसाने का
3. पीड़ित लड़की और उसके दोस्त की पिटाई का
4. पीड़ित और उसके दोस्त को बस से फेंकने का
5. बस को धोकर सबूत मिटाने का

इस जघन्य वारदात से जुड़ी अन्य खबरें व वीडियो -:

पढ़े : तिहाड़ जेल में गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की जमकर पिटाई

देखें : दिल्ली गैंगरेप ; जेल में मुख्य आरोपी की जमकर पिटाई

पढ़े : दिल्ली गैंगरेप का आरोपी राम सिंह टीवी शो में भी आ चुका था

देखें : दिल्ली गैंगरेप ; खूनी बस का मालिक दिनेश यादव गिरफ्तार

पढ़े : तीन दिनों तक नहीं सो पाया था : दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पिता

पढ़े : दिल्ली गैंगेरप ; जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने छठे आरोपी को नाबालिग माना

पढ़े : सामूहिक बलात्कार मामला ; जांच समिति ने पाई पुलिस की खामियां




Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement