दुष्कर्म पीड़िता से मिलने की मुझमें हिम्मत नहीं : शीला
देश में सबसे लम्बी अवधि तक सेवा देने वाली महिला मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था के मामले में उनके हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली में इस वर्ष 600 से अधिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।
शीला दीक्षित ने कहा कि पांच दिन पूर्व 23 वर्षीया युवती के साथ छह लोगों द्वारा किया गया दुष्कर्म क्रूरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने इस घटना पर राजधानी तथा अन्य स्थानों पर लगातार हो रहे व्यापक प्रदर्शनों को भांपते हुए यह टिप्पणी की।
शीला ने एनडीटीवी से कहा, "मैं खुलकर कह रही हूं कि मुझमें उसे देखने की हिम्मत नहीं है। मैं सिर्फ उसके माता-पिता और डाक्टरों से मिली। मैं उसके माता-पिता के सामने रो दूं, यह ठीक नहीं होगा।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam