दिल्ली गैंगरेप का आरोपी राम सिंह टीवी शो में भी आ चुका था
उसने अपने मालिक के खिलाफ शिकायत की थी कि दुर्घटना में चोट लगने के बावजूद मालिक ने उसे उचित मुआवजा नहीं दिया। किरण बेदी ने बताया कि शो में बस के मालिक को भी बुलाया गया था, जिसमें उसने कहा था कि दुर्घटना के वक्त राम सिंह उसका कर्मचारी नहीं था।
उन्होंने कहा कि बस मालिक ने दावा किया था कि राम सिंह उसकी बस को अवैध तरीके से ले गया था। बेदी ने कहा कि शो पर उन्होंने अवैध तरीके से बस ले जाने के लिए चालक (राम सिंह) को आड़े हाथों भी लिया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
