दिल्ली दुष्कर्म मामला : पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये और नौकरी
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एक बयान में कहा, "अत्यंत असाधारण स्थितियों और अपराध की बर्बरता को देखते हुए मंत्रिमंडल ने पीड़िता के परिवार के लिए 15 लाख रुपये की राशि मंजूर करने का निर्णय लिया है।"
एक अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की एक बैठक में लिया गया, जहां यह भी निर्णय लिया गया कि पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी।
ज्ञात हो कि 16 दिसम्बर की रात सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। रविवार सुबह यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women