सामूहिक बलात्कार मामला : जांच समिति ने पाई पुलिस की खामियां
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव वीना कुमारी मीणा की जांच में कहा गया है कि मदद के लिए काल मिलने पर पीसीआर वैनों ने जवाब दिया, लेकिन वह कम समय में वहां पहुंच सकती थीं और पीड़ितों को लेकर शीघ्र अस्पताल पहुंच सकती थीं।
जांच में पाया गया कि दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग बस का परमिट रद्द करने या बस को जब्त करने में नाकाम रहे, जबकि इस बस ने कई बार नियमों का उल्लंघन किया और इसका कई बार चालान हुआ था।
यह जांच रिपोर्ट गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह को सौंप दी गई।
पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और अभियुक्तों ने उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया था। करीब एक पखवाड़े तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद इस लड़की ने 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women