दिल्ली गैंगरेप : राज ठाकरे ने कहा, ये सभी बलात्कारी 'बिहारी' हैं
ठाकरे ने बीती रात मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार मामले के बारे में सभी बात कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा है कि ये लोग (वारदात को अंजाम देने वाले) कहां से आए थे। कोई नहीं पूछ रहा है कि यह किसने किया है।
उन्होंने कहा, बिहारियों के खिलाफ बोलने को लेकर मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए, लेकिन इस तथ्य के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है कि ये बलात्कारी बिहार से आए थे। पूरा तंत्र ही ध्वस्त हो चुका है।
गौरतलब है कि 16 दिसंबर की रात को दिल्ली में चलती बस में 23 साल की लड़की के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ हैवानियत का व्यवहार किया था। करीब एक पखपाड़े तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद पीड़ित ने 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गैंगरेप के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर देशभर में सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन हुए। इस मामले में शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस की चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किए जाने को कहा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun