दिल्ली : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा '181' शाम को हो गई शुरू
आज सुबह आरंभ होने वाली यह सुविधा कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से आरंभ नहीं हो पाई थी। दिन में इसके लिए तार जोड़े जा रहे थे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा का ऐलान इतने जोर-शोर से किया गया था, वह शुरू होने से पहले ठप पड़ गई थी। इस मुद्दे पर आज कैबिनेट की बैठक भी हुई।
वैसे, दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के तहत मुसीबत में फंसी महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तक पहुंचा सकती हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नंबर है, 181, जिसे लैंडलाइन और मोबाइल से डायल किया जा सकता है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पिछले हफ्ते हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, हम सोमवार को हेल्पलाइन की शुरुआत करेंगे। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री के दफ्तर से हेल्पलाइन संचालित होगी और इसे शहर के सभी 185 थानों से जोड़ा जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam