आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दिल्ली, मुंबई को मिलेगा मिसाइल सुरक्षा कवच

 
email
email
दिल्ली, मुंबई को मिलेगा मिसाइल सुरक्षा कवच
नई दिल्ली: भारत के दो महत्वपूर्ण महानगरों- दिल्ली और मुंबई को डीआरडीओ की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) प्रणाली के लिए चुना गया है। यह प्रणाली बहुत कम समय में तैनात की जा सकती है। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति से अंतिम मंजूरी के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि इन दोनों शहरों में बीएमडी प्रणाली लगाने के लिए रणनीतिक योजना बनाना शुरू किया जा चुका है और पूरी परियोजना के विस्तृत विश्लेषण के बाद सरकार के सामने अंतिम प्रस्ताव रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुश्मन की मिसाइल का पता लगाने के लिए राडार लगाने के स्थलों और जवाबी हमला करने वाली प्रणाली के बारे में योजना के स्तर पर फैसला होगा। सूत्रों ने कहा कि इन स्थलों में दुश्मन के हमले से बचाव और पर्याप्त व्यवस्थाएं होनी चाहिए।

हवाई हमलों से अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीआरडीओ हमला निरोधक मिसाइलें तैनात करेगा, जो दुश्मन की मिसाइलों को पृथ्वी के वायुमंडल और इसके बाहर मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि बीएमडी प्रणाली पूरी तरह ऑटोमैटिक है और इसमें मानवीय हस्तक्षेप की न्यूनतम जरूरत पड़ती है।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में सफल तरीके से तैनात होने के बाद इस प्रणाली का देश के अन्य बड़े शहरों को सुरक्षित कवच देने में उपयोग किया जाएगा। प्रणाली की क्षमता 2016 तक पांच हजार किलोमीटर की दूरी तक किए जाने की तैयारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement