दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मृत पाया गया
दक्षिण दिल्ली के छावनी क्षेत्र के जंगल में कांस्टेबल सुरेश सिंह शनिवार की सुबह 10 बजे मृत पाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के जिंद का रहने वाला कांस्टेबल सुरेश सिंह 19 फरवरी से ही गायब था। वह दिल्ली के आनंद पर्वत पुलिस थाने में नियुक्त था, वहीं उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है जैसे सिंह को जहर दिया गया है जिससे उसकी मौत हो गई, क्योंकि उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।" उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना अभी बाकी है कि जहर उसने खुद खाया या उसकी मौत के पीछे किसी और का हाथ है।
कांस्टेबल सिंह के परिवार में पत्नी कमला (40), बेटी सुमन (20) तथा पुत्र प्रवीण (16) हैं।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल सिंह 19 फरवरी को कुछ सरकारी दस्तावेज लेने राष्ट्रपति भवन गया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Top 10 Cannes red carpet favourites - Women