टीम अन्ना को नहीं मिली जंतर-मंतर पर अनशन की इजाजत
दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद के मानसून सत्र के चलते जंतर−मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं दी जा सकती। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा है कि जंतर-मंतर पर क्षमता से ज्यादा भीड़ जुटने से भगदड़ मचने और सुरक्षा का खतरा हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना को इस सिलसिले में एक चिट्ठी लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी है। इसमें यह भी कहा गया है कि टीम अन्ना पुलिस की रजामंदी से किसी और जगह अनशन कर सकती है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam