आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

भारत ने शाहरुख मामले में अमेरिकी राजनयिक को तलब किया

 
email
email
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अमेरिका में न्यूयार्क के एक हवाई अड्डे पर रोके जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए भारत ने अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक को तलब किया और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि लोगों को रोककर रखना और फिर माफी मांगना अमेरिका की आदत बन गई है और ऐसा जारी नहीं रह सकता।

अमेरिका की ‘यांत्रिक माफी’ को अपर्याप्त बताते हुए भारत ने वाशिंगटन स्थित अपनी राजदूत निरुपमा राव से कहा कि वह इस मुद्दे को वहां के सर्वोच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएं।

सूत्रों के अनुसार संयुक्त सचिव (अमेरिका) जावेद अशरफ ने अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख डोनाल्ड ल्यू को तलब किया और इस मुद्दे पर भारत की चिंता से उन्हें अवगत कराया।

येल विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने के लिए एक निजी विमान से न्यूयार्क के व्हाइट प्लेंस हवाईअड्डा पहुंचे शाहरुख को आव्रजन अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक रोक कर रखा था। शाहरुख को आव्रजन मंजूरी भारतीय महावाणिज्य दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही दी गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय महावाणिज्य दूतावास के हस्तक्षेप के तुरंत बाद अमेरिकी सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें एक पत्र जारी कर माफी मांगी।

सूत्रों के अनुसार कृष्णा ने कहा कि ‘रोककर रखना और फिर माफी मांगना’ अमेरिका की आदत बन गई है तथा यह जारी नहीं रह सकता। कृष्णा फिलहाल त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement