ड्रोग्बा के साथ फुटबाल खेलने से डर गए धोनी
धोनी ने दिल्ली में कुछ क्रिकेटरों के साथ पेप्सी ट्वेंटी20 फुटबाल मैच खेला जिसके लिये चेल्सी के स्टार स्ट्राइकर डिडिएर ड्रोग्बा भी भारत आये हुए हैं। धोनी मैनचेस्टर यूनाईटेड के मुरीद हैं और वह गोलकीपर के तौर पर कुछ समय के लिये फुटबाल भी खेल चुके हैं।
उनसे जब पूछा गया कि क्या वह ड्रोग्बा के साथ अकेले खेलना चाहेंगे तो भारतीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया और कहा, ‘‘नहीं, मैंने 17 साल पहले फुटबाल खेली थी। लेकिन अब मैं ड्रोग्बा के सामने खेलकर खुद को चोटिल नहीं कराना चाहता क्योंकि अभी भारतीय क्रिकेट के लिये काफी क्रिकेट खेलना है।’’ धोनी ने मैच से पहले कहा, ‘‘मैं ड्रोग्बा से मिलकर काफी खुश हूं जिन्होंने चेल्सी को चैम्पियंस लीग खिताब दिलाया। शायद मैं फिर कभी उनसे मिल भी नहीं पाऊं लेकिन पेप्सी ने यह शानदार मैच आयोजित किया।’’
इस मैच के लिये क्रिकेटर विराट कोहली, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और मुरली विजय भी मौजूद थे। दिल्ली के विराट कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह फुटबाल प्रेमी हैं और क्या वे क्रिकेट के अलावा फुटबाल भी खेलते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम ट्रेनिंग के दौरान फुटबाल खेलते हैं। मुझे फुटबाल पंसद हैं।’’
सबसे अच्छा फुटबालर कौन है तो उन्होंने कहा, ‘‘धोनी।’’ और सबसे खराब उन्होंने कहा, ‘‘मुरली विजय।’’ यह पूछने पर कि वे यहां किस टीम का समर्थन करेंगे दिल्ली या फिर बेंगलूर का क्योंकि वह आईपीएल टीम में बेंगलूर रायल चैलेंजर्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलूर में तो मैं क्रिकेट खेलता ही हूं, लेकिन यहां पर मैं दिल्ली का समर्थन करूंगा।’’ बाद में दिल्ली ने पेप्सी ट्वेंटी20 फुटबाल ट्राफी भी जीती।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
Two to tango: Parineeti, Varun