आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष बने महेंद्र सिंह धोनी

 
email
email
चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडिया सीमेंट्स का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस कंपनी के मालिक बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन है।

हाल ही में एयर इंडिया से इस्तीफा देने वाले धोनी बीसीसीआई कारपोरेट ट्राफी में अपने नए नियोक्ता के लिए खेल सकते हैं। वैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ब्रेक लेने के संकेत दिए थे।

इंडिया सीमेंट्स आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक है जिसमें धोनी 2008 से कप्तान है। श्रीनिवासन इस कंपनी के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष हैं।

धोनी के कंपनी से जुड़ने की बात तब सामने आई जब कुछ दिन पहले इंडिया सीमेंट्स टीम में उनका नाम शामिल किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कंपनी में उनके ओहदे की पुष्टि की।

1 से 8 फरवरी तक होने वाली कारपोरेट ट्राफी में धोनी का नाम इंडिया सीमेंट्स टीम में होने से सभी को हैरानी हुई थी। वैसे हितों के टकराव के आधार पर इस कदम की आलोचना होना तय है।

समझा जाता है कि धोनी पर श्रीनिवासन का वरदहस्त है। लगातार टेस्ट हारने के बाद धोनी को कप्तानी से हटाने के चयनकर्ताओं के फैसले पर उन्होंने रोक लगा दी थी। कारपोरेट ट्राफी के मैच पुणे, नागपुर, इंदौर और रायपुर में होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement