आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

 
email
email
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली पारी में सोमवार को चेन्नई में 224 रन बनाकर कप्तान के रूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था। धोनी ने आज 206 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और जल्द ही वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे जिन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 217 रन बनाए थे।

भारत के केवल चार खिलाड़ी ही अब तक कप्तान रहते हुए दोहरा शतक जमा पाए हैं। सबसे पहले यह कारनामा मंसूर अली खां पटौदी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ नई दिल्ली में किया था। उन्होंने तब नाबाद 203 रन बनाए थे।

इसके बाद सुनील गावस्कर ने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में 205 रन की कप्तानी पारी खेली थी। धोनी की तरह पटौदी और तेंदुलकर ने भी अपना पहला दोहरा शतक कप्तान के रूप में लगाया था। पटौदी, गावस्कर और तेंदुलकर ने जब कप्तान रहते हुए दोहरा शतक जमाया तब मैच ड्रा रहा था।

धोनी हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक स्कोर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाये। यह रिकार्ड जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के नाम पर है जिन्होंने 2000 में भारत के खिलाफ नागपुर में नाबाद 232 रन बनाए थे। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा (230 रन) और फिर धोनी का नंबर आता है।

धोनी ने स्पिनर नाथन लियोन को विशेष रूप से निशाने पर रखा और उनकी 83 गेंदों पर 104 रन बटोरे जिसमें नौ चौके और पांच छक्के शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement